फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth was travelling without ticket, conductor fined

Basti News: बिना टिकट के यात्रा कर रहा था युवक, परिचालक पर जुर्माना

Sun, 15 Mar 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth was travelling without ticket, conductor fined
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। एक युवक की मनमानी परिचालक पर भारी पड़ गई। अयोध्या से बिना टिकट यात्रा कर रहे युवक को परिवहन विभाग के सचल दस्ते ने पकड़ लिया। इसके बाद कंडक्टर पर 25 सौ रुपये जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के सोनौली डिपो की बस बृहस्पतिवार की दोपहर में यात्रियों को लेकर दिल्ली से सोनौली जा रही थी। परिचालक भवानी भीख सिंह के मुताबिक बस शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे जब अयोध्या पहुंची तो उस पर बस्ती जाने के लिए चार युवक सवार हुए थे। उनमें तीन युवकों ने टिकट बनवा लिया, मगर एक युवक ने टिकट नहीं बनवाया। वह उससे टिकट बनवाने के लिए कहते रहे, मगर उसने एक भी नहीं सुनी।
विज्ञापन

जब बस 3:30 बजे कप्तानगंज चौराहे पर पहुंची तो परिवहन विभाग की सचल दस्ते की टीम ने बस को चेक किया तो एक युवक बिना टिकट के यात्रा कर रहा था। परिचालक ने टीम को भी बताया उसके बाद भी टीम ने 2500 का जुर्माना किया लगा दिया। इस पर युवक और बस के परिचालक के बीच विवाद होने लगा। अनहोनी के डर से परिचालक ने बस को कप्तानगंज थाने पर ले जाने के लिए चालक राजकुमार से कहा, बस थाने पर पहुंची तो यात्री परेशान हो गए। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने युवक को बस से उतार कर बस्ती तक बस को सुरक्षित भेजवाया । बस्ती के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed