{"_id":"6a8f3cb70cbee88fc8085338","slug":"youth-playing-cricket-beaten-up-four-named-basti-news-c-207-1-bst1021-165169-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्रिकेट खेल रहे युवक को पीटा, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्रिकेट खेल रहे युवक को पीटा, चार नामजद
विज्ञापन
कलवारी। क्षेत्र के भोयर गांव के पास बगिया में क्रिकेट खेल रहे युवक को चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में अतरपलिया निवासी मिठाई लाल ने बताया कि उनका बेटा विवेक अपने साथियों के साथ सोमवार की शाम 5:30 बजे अंबेडकर पार्क कलवारी के पूरब भोयर बगिया में क्रिकेट खेल रहा था। तभी कलवारी चौराहा निवासी सौरभ चौरसिया, काली मंदिर मुस्तहकम निवासी राजेश चौरसिया, बरई टोला निवासी रविंद्र चौरसिया और तुर्कपुरवा निवासी शैलेंद्र राजभर चार पहिया वाहन से आकर उनके बेटे को गाली देने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोट आई है।
बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक दिनेश यादव को जांच सौंपी गई है। संवाद