फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth injured in road accident dies

Basti News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Mon, 01 Jun 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के एक घायल युवक का मार्ग दुर्घटना में मौत हो जाने से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव के अखिलेश मौर्या 22 वर्ष एक अप्रैल को किसी कार्य सें बभनान गया था कि लौटते समय गौर थाना क्षेत्र के बभनान गौर मार्ग पर भटहा जंगल गांव के निकट बाइक सवार ने उसके बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। उसकी हालत देख डाक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था वहां काफी दिनों तक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसके स्वास्थ्य में सुधार न देख घर के लिए वापस कर दिया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed