{"_id":"63b5ba2e26fa21640a32e12d","slug":"youth-injured-in-road-accident-died-during-treatment-basti-news-gkp4632174102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास खड़े डंफर से टकराई थी बाइक
टांडा से लौट रहे थे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महदो निवासी अखिल
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास 29 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महदो निवासी अखिल कुमार व ऊदल 29 दिसंबर को एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आंबेडकरनगर के टांडा गए थे। लौटते समय नगर थाना क्षेत्र के नचना में अपने बहनोई के घर चले गए। दोनों लोग वहां से मोटरसाइकिल लेकर घर जाने के लिए निकले। महरीपुर के पास सड़क पर पहले से खड़े डंफर में पीछे से टकरा गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अखिल की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। मंगलवार शाम लखनऊ में उपचार के दौरान अखिल कुमार की मौत हो गई।
-------------
सात माह पहले हुई थी शादी
- पिछले साल छह जून को अखिल की शादी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बगियापार निवासी मीना पुत्री विजय शर्मा के साथ हुई थी। सात माह भी नहीं गुजरे थे कि मीना का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत की खबर सुनकर मीना दहाड़े मारकर रोने लगी। परिवार व आसपास के लोग उसे ढांढस बंधाते रहे।