फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth injured in accident dies in Lucknow

हादसे में घायल युवक की लखनऊ में मौत

Sat, 01 Oct 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies in Lucknow
हादसे में घायल युवक की लखनऊ में मौत
विज्ञापन

बस्ती। सड़क हादसे में घायल वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की शनिवार को मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सोनहा थाने के असनहरा के पास बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ओपेक चिकित्सालय कैली से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था।
जमदाशाही निवासी सुनील कुमार (32) उर्फ जगराम अपने पड़ोसी लवकुश के साथ सिद्धार्थनगर जिले के निसहर गांव में स्थित रिश्तेदारी में ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार रात बाइक से घर लौटते समय डुमरियागंज-बस्ती मार्ग के असनहरा पुलिस चौकी के आगे अचानक सुनील चलती बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े थे। उनके सिर में काफी चोटें आई थीं। बाइक चला रहे लवकुश बाल-बाल बच गए थे। निजी वाहन से सुनील को ओपेक चिकित्साल कैली ले जाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सुनील ने दम तोड़ दिया। जमदाशाही निवासी सुनील की अपनी 70 वर्षीय मां श्यामराजी का इलाज कराने के लिए करीब 15 दिन पहले मुंबई से घर आए थे। वह मुंबई में मजदूरी करते थे। सुनील पर मां के अलाव पिता हरीराम, पत्नी रीता के अलावा दो बेटियों व बेटे की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत से पूरे परिवार पर मुसीबत टूट पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed