फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth goes missing after going to fetch water, family members create traffic jam

Basti News: जल भरने गया युवक लापता, परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 03 Aug 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Youth goes missing after going to fetch water, family members create traffic jam
नगर पंचायत गायघाट के लोगों ने कलवारी टाण्डा पुल के पास मार्ग पर लगाया जाम।
शुक्रवार की सुबह चार बजे टांडा घाट पर जल भरने गए थे अवधेश
विज्ञापन

गायघाट कस्बे में हार्डवेयर की दुकान करते हैं पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। गायघाट के झारखंडेश्वर नगर वार्ड का युवक टांडा-कलवारी पुल के पास कांवड़ के लिए जल भरने गया था। पुल के पास झोला और बाइक मिलने से उसके लापता होने या फिसल कर सरयू नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों के साथ नगर पंचायत गायघाट के लोगों ने कलवारी-टांडा पुल के पास लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक सड़क जाम रहा।
मौके पर राजस्व टीम के साथ मौजूद नायब तहसीलदार स्वाती सिंह और थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मौके पर नगर पंचायत गायघाट के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

गायघाट निवासी अच्छेलाल हार्डवेयर का व्यवसाय करते हैं। उनका 35 वर्षीय पुत्र अवधेश कसौधन संविलियन विद्यालय पाऊं में अनुदेशक है। सुबह अवधेश बाइक से माझा खुर्द घाट पर स्नान करने और जलाभिषेक के लिए सरयू नदी से जल भरने गया था। दोपहर करीब एक बजे तक घर नहीं पहुंचने पर घर वालों को अनहोनी की आशंका होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग दोपहर करीब डेढ़ बजे कलवारी-टांडा पुल पहुंचे तो देखा कि सड़क के किनारे अवधेश की बाइक खड़ी है। पुल के नीचे नदी के किनारे उसका झोला और बाइक की चाबी रखी थी। आसपास के लोगों से पूछने पर कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज माझा खुर्द रणंजय सिंह ने इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दीऔर स्थानीय गोताखोर चिंटू माझी व राजेंद्र को प्राइवेट मोटर बोट के साथ खोजबीन के लिए लगा दिया।

स्नानार्थियों के लिए बांस की बैरिकेडिंग और लाइट की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय दो गोताखोर की भी ड्यूटी लगाई गई थी। थानाध्यक्ष कलवारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मोटरबोट के साथ दो गोताखोर को खोजबीन में लगाया गया है। एसडीआरएफ टीम के लिए डीएम से बातचीत हो गई है टीम आ रही है। लापता युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed