फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth from Ojhaganj dies in road accident in Jaipur

Basti News: सड़क हादसे में ओझागंज के युवक की जयपुर में मौत

Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth from Ojhaganj dies in road accident in Jaipur
- छाजन लगाने का काम करता था, सड़क पार करते समय वाहन ने मारी ठोकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज के युवक की जयपुर में सड़क हादसे में रविवार रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और रिश्तेदार जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज का रहने वाला राम सागर गुप्ता (19) राजस्थान प्रांत के जयपुर में रहकर पेटोल पंप पर छाजन लगाने का काम करता था। उसके साथ गांव के और युवक भी रहते थे। इन दिनों वह जयपुर के भरतपुर रोड पर छाजन लगाने का काम कर रहा था। रविवार रात 8 बजे वह सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे राम सागर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गये। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात पौने दो बजे इलाज के दौरान राम सागर की मौत हो गई। सुबह फोन के जरिए परिजनों को राम सागर गुप्ता की मौत की सूचना मिली। जयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके गांव के लोगों को दे दिया है। शव लेकर परिजन और रिश्तेदार जयपुर से एंलुलेंस से घर आ रहे हैं। मंगलवार की सुबह पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed