{"_id":"6a8df5d23f9821579200f916","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-basti-news-c-207-1-bst1006-165124-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत/बस्ती। छावनी क्षेत्र के गोड़सरा तिवारी गांव में सोमवार देर शाम घूर (गोबर) लगाने को लेकर पटीदारों के बीच हुए विवाद के बाद फूलचंद यादव (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पटीदारों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पिटाई की पुष्टि नहीं हुई है।
गांव निवासी फूलचंद ई-रिक्शा चलाता था। बताया गया कि जमीन पर कब्जेदारी को लेकर उनके परिवार का गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी जमीन के एक हिस्से में घूर लगाने को लेकर फूलचंद की पत्नी और विपक्षी पक्ष के लोगों में कहासुनी हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया। परिजन के मुताबिक, सोमवार शाम करीब छह बजे फूलचंद गांव पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों से फिर कहासुनी हो गई। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह चिल्लाते हुए जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी आवाज बंद हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
छावनी थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के जाहिरा निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी। मामले की जांच की जा रही है।