{"_id":"660efe734cd3b8c42d0d7146","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114308-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बहन से जमीन के विवाद के बीच युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बहन से जमीन के विवाद के बीच युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Fri, 05 Apr 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
छोटे भाई ने दो सगी बहनों व गांव के अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
पिता को गुमराह कर जमीन वसीयत कराने का बहन पर आरोप
कप्तानगंज थाने के मीता सोती गांव में बृहस्पतिवार को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। पैतृक जमीन को लेकर बहन से चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को कप्तानगंज क्षेत्र के मीता सोती गांव में तड़के टाइल्स कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत की वजह हैंगिंग पाई गई। छोटे भाई ने दो सगी बहनों और गांव के अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि पिता को गुमराह कर पैतृक जमीन वसीयत करा ली थी। इससे प्रदीप अवसाद में रहता था। एसएचओ दीपक दुबे ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मीता सोती गांव के प्रदीप कुमार चौधरी (32 वर्ष) पूना में रखकर टाइल्स लगाने का काम करता था। तीन माह पहले वह घर आया था। प्रदीप कुमार चौधरी के पिता पलटू की 20 मार्च को मौत हो गई थी। दो दिन पहले ब्रह्मभोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। घर से सभी रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए थे। परिजनों के मुताबिक प्रदीप कुमार की बड़ी बहन संध्या ने पिता की दवा कराने के बहाने कीमती जमीन अपने नाम से वरासत करा ली थी।
इसके चलते प्रदीप कुमार चौधरी अवसाद में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह कमरे में बांस में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। तभी छोटे भाई संदीप कुमार की उस पर नजर पड़ गई। उसने फंदा काटकर उसे बचा लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह चार बजे प्रदीप कुमार अपने कमरे में बिजली का तार पकड़कर खुदकुशी कर दी। हालांकि, पोस्टमार्टम में करंट लगने की कोई निशानी नहीं पाई गई। उधर, सूचना पर कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कई नमूने लिए। प्रदीप के शरीर पर केवल अंडरवियर था। घटनास्थल पर हल्का खून गिरा था।