फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies of electric shock while connecting refrigerator cord.

Basti News: फ्रिज का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 14 Jun 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while connecting refrigerator cord.
मृतक राजदेव की फाइल फोटो।
कप्तानगंज। नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में फ्रिज का तार जोड़ते समय शनिवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव के रहने वाले राजदेव यादव (28) पुत्र राधेश्याम यादव गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था। वह इन दिनों अपने घर आया था। शनिवार की सुबह 9 बजे घर के फ्रिज का तार जोड़ते समय करंट लगने से बुरी तरह झुलसकर वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे। डॉक्टरों ने राजदेव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजदेव का विवाह 15 अप्रैल 2025 को कुदरहा ब्लॉक के सिसई पंडित गांव निवासी ज्योति के साथ हुआ था। चार माह का एक मासूम बेटा भी है। पति की असमय मौत से पत्नी ज्योति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं माता मिश्रालवती और 14 वर्षीय बहन रोशनी भी दहाड़ मारकर रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed