फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   satta ka sangram Find out from report how satisfied public in Rudhauli is with government schemes and local ML

सत्ता का संग्राम: रुधौली में सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक से जनता कितना संतुष्ट, रिपोर्ट में जानें

Sat, 03 Oct 2026 04:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रुधौली
अमर उजाला नेटवर्क, रुधौली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 04:49 PM IST
सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है,वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में बस्ती जिले की रुधौली विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन
satta ka sangram Find out from report how satisfied public in Rudhauli is with government schemes and local ML
रुधौली में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में बस्ती जिले की रुधौली विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।

विज्ञापन


रुधौली विधानसभा में कितना विकास? 
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम बस्ती जिले की रुधौली विधानसभा पहुंची, जहां स्थानीय लोगों से बातचीत कर विधायक और सरकार के द्वारा कराए गए विकास की जमीनी हकीकत को जानने की कोशिश की। बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो सरकार की तरफ से कदम उठाए गए हैं उसकी वजह से वो बीजेपी सरकार को वोट करेंगे। वहीं स्थानीय विधायक के काम को लेकर पूछने पर लोगों ने बताया कि विधायक अपने कारोबार में ही  बिजी रहते हैं उन्होंने कोई काम नहीं कराया उनको जीरो ननंबर भी नहीं देंगे। प्रदेश की योगी सरकार के काम-काज को लेकर लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रुधौली की महिलाओं के क्या हैं मुद्दे ? 
सत्ता का संग्राम के तहत रुधौली विधानसभा में महिलाओं को लेकर क्या काम हुआ है? महिला सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, स्थानीय विधायक ने महिलाओं के लिए क्या कदम उठाए हैं इन तमाम मुद्दों को लेकर अमर उजाला की टीम ने महिलाओं से बात की। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उनको आवास मिला है, राशन भी मिल रहा है, महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं और विधवा पेंशन भी मिल रही है। महिलाओं ने विधायक के काम को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र में मिलते ही नहीं हैं।


रुधौली के व्यापारियों को कौन सी योजनाओं का फायदा ?
सत्ता का संग्राम के तहत रुधौली विधानसभा में सरकार की योजनाओं से व्यापारियों को क्या लाभ मिला है? सरकारी योजनाओं से व्यापारी कितना खुश हैं इसको लेकर अमर उजाला की टीम ने व्यापारियों से बात की। बातचीत के दौरान व्यापारियों ने बताया कि योगी राज में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है, भयमुक्त वातावरण है, चोरी और लूट जैसी वारदातें बंद हो गई हैं आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश में अपराध पहले से बहुत कम हुआ है। साथ ही व्यापारियों ने स्थानीय विधायक को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि वो बीजेपी और योगी की वोट करेंगे।


रुधौली के किसान कितने खुशहाल ?
सत्ता का संग्राम के तहत रुधौली विधानसभा में किसानों के लिए कितना काम हुआ है, सरकारी योजनाओं से किसान कितना संतुष्ट हैं इन तमाम मुद्दों को लेकर स्थानीय किसानों से बातचीत करके विकास की जमीनी हकीकत को जानने की कोशिश की गई। बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि योगी सरकार में बहुत काम हुआ है। राशन से लेकर पानी और बिजली तक सरकार ने बहुत काम किया है। किसानों ने बताया की सरकार की तरफ से चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ मिल रही है। वहीं किसानों में भी स्थानीय  विधायक को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोग विधायक की कार्यशैली से नाराज दिखे।


रुधौली के युवाओं ने बताया कितना हुआ विकास ? 
रुधौली विधानसभा में युवाओं को सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है। ये जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने युवाओं से बात की। बातचीत के दौरान युवाओं ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आगे युवाओं ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। सपा सरकार में छह बजे शटर डाउन हो जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं। युवाओं ने खुलकर कहा कि वो लोग बीजेपी को ही वोट करेंगे। युवाओं में भी सपा के विधायक को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed