फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies in Mumbai

मुंबई में युवक मौत, अस्पताल कर्मियों ने कराया अंतिम संस्कार

Fri, 08 May 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Mumbai
मुंबई में युवक मौत, अस्पताल कर्मियों ने कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। मुंबई के सिवड़ी में कैर्ट्स का काम करने वाले नगर बाजार कस्बे के 23 वर्षीय बंटी की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने उसका अंतिम संस्कार कराया। निधन के समय मृतक की मां ही उसके साथ थी।
कस्बे के राधेश्याम गुप्ता का बेटा बंटी काफी दिन से मुंबई में रहता था। करीब दो माह पहले उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना पाकर मां गौरी बेटे को देखने मुंबई चली गईं। इलाज मुंबई के शिवड़ी में स्थित टीबी अस्पताल में चल रहा था। कोरोना वायरस की वजह से बंटी व उनकी मां मुंबई में ही फंस गए। मां गौरी ने फोन पर बताया कि उसके पास रुपये भी नहीं थे। किसी तरह शिवड़ी के सरकारी टीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से ही खाने-पीने को मिल जाता था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान बंटी की मौत हो गई। उनके पास रुपये भी नहीं थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने बेटे का दाह संस्कार शिवड़ी शमशान घाट पर कर दिया।
विज्ञापन

उम्र भर रहेगा मलाल
मृतक बंटी के पिता राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन कीवजह से एक बेटा राजेश बंगलुरू में फंसा है। उससे छोटा बेटा गोपाल उनके साथ रहता है। इस बात का मलाल हमेशा रहेगा कि लॉकडाउन की वजह से बेटे का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed