{"_id":"669ecd6bf8015f64360bf1a4","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-basti-news-c-7-1-gkp1032-629914-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 23 Jul 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। बरहपुर गांव में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी राम भवन घर में धीमी गति से चल रहे पंखे को सही करने के लिए उपकरण बदल रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन उनको लेकर इलाज के लिए सीएससी हर्रैया पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घर के कमाऊं पूत की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तीन मासूम प्रदीप ,अभय और माधुरी के सर से पिता की साया उठ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद