{"_id":"66a00e07231d0a135f03c914","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120955-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
Wed, 24 Jul 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह कृष्णा के पिता दर्शन की तहरीर पर सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, 35 वर्षीय कृष्णा सोमवार की शाम शौच के लिए तालाब के किनारे गया था। पैर फिसलने से वह तालाब में डूबने लगा। ग्रामीणों ने निकाल कर आनन-फानन उसे सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह वापस घर पहुंचे परिवार के लोगों ने सोनहा पुलिस को हादसे की जानकारी दी। कृष्णा तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी पूनम व तीन बच्चे प्रवीन, राज व रंजीत को छोड़ गया है। कृष्णा की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद