फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after suffering electric shock while cleaning inverter.

Basti News: इन्वर्टर साफ करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 14 Sep 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering electric shock while cleaning inverter.
फ़ाइल फोटो अकबर अली
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार दोपहर इन्वर्टर साफ करते समय करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरदी गांव निवासी अकबर अली (24) पुत्र महबूब अली रविवार दोपहर घर में लगा इन्वर्टर साफ कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अकबर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दुबौला चौकी प्रभारी सुनील तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर दो भाइयों में छोटे थे। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाने में सहयोग करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी और वह परिवार के कमाऊ सदस्य थे। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसरा है। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed