फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after falling from a height during shuttering work in Ayodhya.

Basti News: अयोध्या में शटरिंग के दौरान ऊंचाई से गिरकर युवक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from a height during shuttering work in Ayodhya.
बभनान। अयोध्या में शटरिंग का काम करते समय ऊंचाई से गिरने से गौर ब्लॉक के सरनागी गांव निवासी 20 वर्षीय हरीश पुत्र दुखीलाल की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हरीश अयोध्या में रहकर शटरिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को काम के दौरान वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पिता समेत गांव के अन्य लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

हरीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो भाई मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि माता-पिता गांव में रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण हरीश भी मेहनत-मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed