फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after coming into contact with an electrified iron pipe.

Basti News: लोहे के पाइप में उतरे करंट से युवक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with an electrified iron pipe.
वाल्टरगंज। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक बारिश से बचने के लिए चौराहे पर लगी अस्थायी टेंट की दुकान में रुका था। इसी दौरान टेंट के लोहे के पाइप को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के धनघाटी गांव निवासी लकी मिश्रा (24) बृहस्पतिवार सुबह अपने रिश्तेदार की युवती को होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिलाने जा रहे थे। रास्ते में तेज बारिश शुरू होने पर दोनों भिटिया चौराहे पर स्थित एक अस्थायी टेंट की दुकान में रुक गए।
विज्ञापन

दुकान के अंदर खड़े लकी का हाथ टेंट में लगे लोहे के पाइप से छू गया। पाइप में करंट उतर रहा था। इसकी चपेट में आते ही लकी झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed