फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dead body found hanging from a tree in Basti

Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, रात में सोने से पहले घरवालों से किया था झगड़ा

Fri, 10 Mar 2023 05:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Mar 2023 05:24 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक परिजनों से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Youth dead body found hanging from a tree in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के कटास गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 44 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटका पाया गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कटास गांव के विक्रम के घर रोने चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण उसके घर इकट्ठा हुए। तो पता चला कि रात में अचानक विक्रम पुत्र गंगाराम की मौत हो गई है। परिवार के लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मौत की सूचना किसी ने गौर पुलिस को दे दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दिवंगत की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की रात उसके कुछ रिश्तेदार घर आए थे। नशे में धुत होकर उसके पति का परिवार के लोगों से झगड़ा होने लगा। बाद में देर रात वह नाराज होकर अपने साथ एक साड़ी लेकर घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह परिवार के लोग तलाश करते हुए जब गांव के बाहर एक शीशम के पेड़ के नीचे पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। शीशम के पेड़ की एक डाली पर साड़ी के सहारे विक्रम का शव लटक रहा था।


आनन-फानन शव को नीचे उतारकर घर लाया गया। सुबह घरवालों के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक परिजनों से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed