फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youth congress burnt effigy

पकौड़ा बेचने की सलाह पर भड़के युवा कांग्रेसी

Tue, 06 Feb 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Tue, 06 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
youth congress burnt effigy
भाजपा-कांग्रेस
बस्ती। 
विज्ञापन

बजट सत्र में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पकौड़ा बेचने की टिप्पणी पर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। शास्त्री चौक पर जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं। विरोध में नारेबाजी की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी से भड़के युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव अंकुर वर्मा, जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मुद्रा योजना को जुमला बताकर बजट के प्रतीक ब्रीफकेस को जलाकर विरोध जताया। मांग की कि युवाओं को रोजगार, सरकारी नौकरी दीजिए न कि पकौड़ा बेचने का उपदेश। जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भाजपा अपने किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरी। युवाओं को रोजगार, स्मार्ट सिटी बनाने, लघु उद्योगों के विकास, बुलेट ट्रेन देने का वादा हवाहवाई साबित हुआ है। प्रदर्शन में सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, सुनील शुक्ल, विक्रम चौहान, विक्रान्त द्विवेदी, मो. युसुफ ‘कल्लन’ राजेश यादव, मो. जलील, अंकुर श्रीवास्तव, अमित, शरद पाण्डेय, आलोक, राम प्रसाद चौधरी, लवकुश गुप्ता, सूरज गुप्ता, राहुल कुमार, रंजीत, सुमित, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed