फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth commits suicide by hanging from a trap in tinshed

Basti News: टिनशेड में फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

Sun, 28 May 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging from a trap in tinshed
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कजरी कुण्ड गांव मे युवक की मौत होने पर जांच करती पुलिस।
दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कजरी कुंड गांव की दलित बस्ती निवासी 37 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदे से झूल कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कजरी कुंड गांव निवासी विनय कुमार उर्फ राजू (37) नशे के आदी थे। शुक्रवार की देर रात टिनशेड में लगे पाइप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग उन्हें उतारे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।
विज्ञापन

---
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दुबौला। विनय कुमार के बच्चे छोटे हैं। जबकि माता-पिता बूढ़े हो चुके हैं। विनय ही परिवार के कमाऊ सदस्य थे। विनय कुमार की मौत से जहां माता पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया वहीं उसके बच्चे व पत्नी अनाथ हो गए हैं। गरीबी के चलते छप्पर के घर में जीवन बसर करने वाले विनय की माली हालत ठीक नहीं थी। परिवार वालों के मुताबिक, विनय कुमार ने कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed