फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth and children assaulted while returning with *prasad* from Kali temple; FIR registered against four individuals.

Basti News: काली मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रहे युवक और बच्चों से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Thu, 24 Sep 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth and children assaulted while returning with *prasad* from Kali temple; FIR registered against four individuals.
पुरानी बस्ती। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरिका गांव के पास 21 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे काली मंदिर से प्रसाद लेकर बच्चों के साथ घर लौट रहे एक युवक के साथ दबंगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढोरिका निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 21 सितंबर की रात अपने बच्चों के साथ काली मंदिर से प्रसाद लेकर घर वापस आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही राजकपूर, बादल, अनिल निषाद और सत्यम ने उसे रोककर अकारण गालियां दीं। अंकित ने जब इसका विरोध करते हुए कारण पूछा, तो आरोपियों ने उग्र होकर उसे और साथ मौजूद बच्चों को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed