{"_id":"62473c68f679613d8a372abb","slug":"youngman-murder-in-dispute-of-land-basti-news-gkp431861184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जोतवा रहे युवक की फरसे के हमले से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जोतवा रहे युवक की फरसे के हमले से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत जोतवा रहे युवक की फरसे से हमला कर की हत्या
हर्रैया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के अजगरा गांव के संतोषी पुरवा में जमीन के संबंध में हुए विवाद में ट्रैक्टर से खेत जोतवाने गए 35 वर्षीय युवक की फरसे से हमलाकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी, बच्चे, चाचा व भतीजे भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी हर्रैया ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, घटना के बाद आरोपित पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक अजगरा गांव निवासी राम अजोर व रामानंद सगे भाई हैं। जिनकी बगल में रहने वाले लक्ष्मन व राम स्वारथ से जमीन को लेकर अदावत चल रही है। गांव वालों के मुताबिक राम स्वारथ ने अपने हिस्से की जमीन पर घर बनवा लिया है। राम अजोर व रामानंद के बाग मालिकान नंबर में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ। जिस पर गांव में हुई पंचायत में राम स्वारथ के पट्टीदारों को आने जाने के रास्ता दिए जाने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। मगर करीब दो माह पहले दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। मामला थाने भी पहुंचा तो पुलिस ने राम अजोर को रास्ता छोड़कर अपने हिस्से की जमीन पर खेतीबारी करते रहने को कहते हुए विपक्षी को हस्तक्षेप न करने का निर्देश दिया। इसके बाद राम अजोर ने करीब दो बीघे जमीन में सरसों की बुआई की थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राम अजोर का बड़ा लड़का अमरनाथ चौधरी (35) बगल के गांव से ट्रैक्टर लाकर खेत की जुताई करवाने लगा। परिवार वालों के मुताबिक इसी बात से दूसरे पक्ष के लक्ष्मन, घनश्याम, राम स्वारथ, रामदीन, गंगाराम व परिवार की महिलाओं समेत करीब 10 लोग जुताई रोकने पहुंच गए। इन लोगों ने अमरनाथ से खेत मापी कराकर जुताई करने को कहने लगे। इस दौरान हुई कहासुनी के बीच किसी ने अमरनाथ पर फरसे से वार कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर अमरनाथ की पत्नी किरण, पुत्र गोलू, चाचा रामानंद व चचेरा भाई विनोद दौड़कर खेत में पहुंचे। किरन अपने पति को बचाने के लिए शरीर पर लेट गई तो उस पर भी हमलावरों ने वार कर दिया। घटना में रामानन्द, विनोद व गोलू भी घायल हो गए। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस सभी को सीएचसी लाई। जहां चिकित्सकों ने अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों के घरों के पुरुष घटना के बाद से ही फरार हो गए। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे। तीन अन्य भाइयों में छट्ठी राम व सुरेश घर पर रहकर खेती करते हैं। जबकि छोटा भाई राजेश बाहर रहता है।