फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youngman dead body hang on Fan found

कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
youngman dead body hang on  Fan found
कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

सोनहा (बस्ती)। थाना क्षेत्र के नाथू बस्ती गांव के 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव छत के कुंडे में लगे पंखे से लटका पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि गंगाराम पुत्र राम पियारे का किसी बात को लेकर शनिवार रात लगभग नौ बजे पत्नी सीमा से झगड़ा होने लगा। जिसके बाद सीमा अपनी जेठानी के साथ गांव में ही दूसरी जगह बने मकान पर चली गई। लगभग एक घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था। कई बार बुलाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। किसी अनहोनी की आशंका से उसने झरोखे से अंदर झांका तो देखा कि गंगाराम का शव पंखे से लटक रहा था। यह देख उसने शोर मचाया तो मौके पर तमाम लोग जुट गए। इस बीच कुछ लोगों ने इस बात की सूचना डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। गंगाराम अपने तीन भाइयों गुड्डू, बाबूराम में सबसे छोटा था। सभी भाई अलग अलग रहते हैं। उसकी शादी पिछले साल जून में रुधौली थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में हुई थी। गंगाराम पिछले रविवार को ही पत्नी को विदा कराकर घर लाया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed