Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uproar over the vandalizing of an Ambedkar statue; a new statue was installed in the evening.

Basti News: आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा, शाम को स्थापित हुई नई प्रतिमा

Wed, 11 Nov 2026 06:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the vandalizing of an Ambedkar statue; a new statue was installed in the evening.
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव में सोमवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी और प्रतिमा स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रशासन की ओर से शाम करीब छह बजे नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब छह बजे प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पैकोलिया पुलिस के साथ एसडीएम हर्रैया प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी और सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह मौके पर पहुंचे। बसपा जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम भी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

भीम आर्मी के कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष संजीत कुमार, मंडल संयोजक राजकुमार पटेल, कोषाध्यक्ष सूरज मल्होत्रा और भारत मुक्ति मोर्चा के आरके आरतियन ने समर्थकों के साथ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीएमपी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रेम कुमार नंदवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पैकोलिया और गौर थाने की पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी सुबह से शाम तक मौके पर डटे रहे।

प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि जटाशंकर पटेल की तहरीर पर प्रतिमा खंडित करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed