फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Younger brother had beaten him to death with a mungri.

Basti News: जमीन के लालच में छोटे भाई ने मुंगरी से पीटकर की थी हत्या

Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Younger brother had beaten him to death with a mungri.
राम मूरत हत्याकांड का खुलासा : दादी के हिस्से की जमीन अकेले लेने की वजह से की हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया (बस्ती)। पिनेसर गांव के राममूरत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, छोटे भाई ने चार बिस्वा जमीन के लिए उसे मुंगरी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। उसे घर में छोड़कर ससुराल चला गया था। रविवार को एएसपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान यह खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार, पिनेसर गांव के राम मूरत की 16 दिसंबर को संदिग्ध हालात में शव पाया गया था। भाई श्याम मूरत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सिर में किसी भारी चीज के प्रहार करने की रिपोर्ट आई। तीसरे दिन श्याम मूरत की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एसओजी, सर्विलांस और हर्रैया थाने की पुलिस को घटना के खुलासा के लिए लगाया। शुरू में श्याम मूरत ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया, मगर पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ाई तो श्याम मूरत ही संदेह के घेरे में आ गया।
विज्ञापन

उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए छानबीन की गई तो घटना के दिन उसकी घर पर मौजूदगी प्रकाश में आई। जबकि उसने पुलिस को बयान दिया था कि वह ससुराल चला गया था। जांच में पता चला कि 15 दिसंबर की रात को भाई की हत्या करने के बाद वह ससुराल गया। दूसरे दिन लौट कर उसने गांव वालों में भाई की मौत की खबर फैला दी। भाई पर संदेह गहराते देख वह इधर-उधर भागकर छिपने लगा। रविवार को पुलिस ने श्याम मूरत को तपसी धाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आरोपी ने बताई हत्या की वजह
पुलिस की पूछताछ में आरोपी श्याम मूरत ने बताया कि पिता की मौत करीब एक वर्ष पहले हो गई थी। वह दो भाई था। बड़े भाई की पत्नी की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद बड़ा भाई राम मूरत अपने हिस्से की करीब चार विस्वा जमीन बेचने के बाद उसके हिस्से की भी करीब एक विस्वा जमीन बेच दी। कुछ और जमीन वह बेचने की फिराक में था। उसकी एक दादी जिंदा हैं। उनके हिस्से की जमीन भी दोनों भाइयों को मिलने वाली थी। आरोपी के अनुसार, उसने सोचा कि अगर राम मूरत जिंदा रहा तो दादी के हिस्से की जमीन उसे भी मिलेगी। वह नहीं रहा तो पूरी जमीन उसे मिल जाएगी। इसी लालच में आकर भाई को मारने की योजना बनाई।

बताया कि घटना के दिन दोनों भाइयों ने साथ में शराब पी। नशा होने के बाद आरोपी ने भाई के सिर पर तकिया रखकर लकड़ी के मुंगरी से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह चुपके से ससुराल निकल गया। वह राम मूरत की मौत की खबर मिलने का इंतजार करने लगा। मगर, जब कोई सूचना नहीं मिली तो वह खुद गांव लौटकर आया और लोगों को भाई की मौत की जानकारी दी। बताया कि इससे पहले भी उसने राम मूरत को मारने की योजना बनाई थी, मगर वह कामयाब नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed