फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young man was getting married for the second time

दूसरी शादी कर रहा था युवक, पुलिस के साथ पहुंची पत्नी

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
young man was getting married for the second time
दूसरी शादी कर रहा था युवक, पुलिस के साथ पहुंची पत्नी
विज्ञापन

बस्ती। पहले से शादीशुदा युवक दूसरी शादी करने बरात लेकर पहुंच गया। इधर सूचना पाकर पत्नी भी पुलिस लेकर पहुंच गई। पुलिस को देख घरातियों-बरातियों में खलबली मच गई। अंतत: शादी रोक दी गई और युवक को पत्नी के साथ जाना पड़ा।
पुलिस के अनुसार लड़की पक्ष के लोग भी दूसरी शादी की बात से अनजान थे। लिहाजा इसकी जानकारी होते ही उन्होंने खुद शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी ने एक सहमति पत्र लिखकर पुलिस को सौंपा और पति को इस शर्त पर साथ ले गई कि जब पुलिस थाने पर बुलाएगी तो हाजिर होना होगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परशुरामपुर थानाक्षेत्र के लालपुर गांव निवासी राम यादव की करीब दस वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली चंद्रावती से शादी हुई है। उनकी एक साल की बेटी भी है। कुछ समय बाद पति-पत्नी में मतभेद है। मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा है। इसी दौरान राम यादव ने लालगंज थानाक्षेत्र में दूसरी शादी तय कर ली। बुधवार को वह बरात लेकर शादी करने पहुंचा। इस बात की भनक पत्नी चंद्रावती को लग गई। उसे पता चला कि नगर थानाक्षेत्र में बरात गई है। इसलिए वह बेटी को लेकर पहले नगर थाने पर पहुंची। वहां पता चला कि बरात वाला गांव लालगंज थानाक्षेत्र में है। इसके बाद वह लालगंज थाने पर पहुंची। वहां से पुलिस साथ लेकर उस गांव में पहुंच गई, जहां उसका पति दूसरी शादी रचा रहा था। उस समय जयमाल आदि हो चुका था और आशीर्वाद का कार्यक्रम चल रहा था। पत्नी को देखते ही राम यादव को मानो सांप सूंघ गया। सब लोग एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। कई बराती-घराती माहौल देख खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed