फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young Man Falls from Roof; Dies

Basti News: युवक छत से गिरा, मौत

Fri, 29 May 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Young Man Falls from Roof; Dies
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के सजहरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया युवक छत से गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी 28 वर्षीय राम प्रसाद चौधरी बुधवार को अपनी बहन की ननद के घर सजहरा गांव गया हुआ था।
भोजन करने के बाद वह सोने के लिए छत पर चला गया। जहां भोर में घर की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राम प्रसाद अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed