फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man drowned in Saryu river in basti

बस्ती: सरयू नदी में डूबे युवक का मिला शव, 30 घंटे से चल रही थी तलाश

Fri, 19 Aug 2022 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

दुबौलिया कस्बा निवासी राजकुमार चाट की दुकान लगाते थे। बुधवार सुबह घर से साइकिल लेकर शौच के लिए गए थे। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर बाढ़ चौकी के पास बने ठोकर पर पैर फिसलने के कारण वह सरयू नदी में गिर गए। धारा तेज होने के कारण वह फौरन लापता हो गए।

विज्ञापन
Dead body of young man drowned in Saryu river in basti
राजकुमार की फाइल फोटो - फोटो : BASTI

विस्तार

दुबौलिया थाना क्षेत्र के कटरिया-चांदपुर तटबंध से पैर फिसलने से सरयू नदी में लापता हुए युवक का बृहस्पतिवार को 30 घंटे बाद शव मिला। घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर टकटकवा गांव के पास नदी के किनारे उतराता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


दुबौलिया कस्बा निवासी राजकुमार चाट की दुकान लगाते थे। बुधवार सुबह घर से साइकिल लेकर शौच के लिए गए थे। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर बाढ़ चौकी के पास बने ठोकर पर पैर फिसलने के कारण वह सरयू नदी में गिर गए। धारा तेज होने के कारण वह फौरन लापता हो गए। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की गई, लेकिन राजकुमार का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को करीब 30 घंटे बाद दुबौलिया थाना क्षेत्र के टकटकवा गांव के पास नदी किनारे ग्रामीणों ने एक शव देखा। हालांकि नदी में लापता युवक की तलाश में आजमगढ़ से पीएसी 20वीं बटालियन के छह गोताखोर एसओ दुबौलिया विनोद कुमार के साथ सर्च ऑपरेशन नदी में चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed