{"_id":"607b2bcb8ebc3e590b34582d","slug":"young-girl-body-found-in-river-basti-news-gkp392324339","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता छात्रा का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता छात्रा का नदी में मिला शव
विज्ञापन
घर से लापता छात्रा का नदी में मिला शव
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली गांव से लापता छात्रा का शव शनिवार को नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमरौली शुमाली टोला यादव पुरवा की रहने वाली सत्रह वर्षीय वर्षीय सावित्री शुक्रवार को अचानक घर से किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। नदी किनारे चप्पल मिलने पर घरवाले किसी अनहोनी की आशंका करने लगे। कुछ लोगों ने नदी में भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता की ओर से इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस ने शनिवार को तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद उसका शव बरामद हुआ। सावित्री हाईस्कूल में पढ़ती थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद