फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yoga is an invaluable heritage of Indian culture; make it a part of your life.

Basti News: योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, जीवन का हिस्सा बनाएं

Sat, 20 Jun 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Yoga is an invaluable heritage of Indian culture; make it a part of your life.
मालवीय रोड ​स्थित हाल में योग प्रोटोकाल अभ्यास करते लोग स्रोत संगठन
बस्ती। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शुक्रवार को मालवीय रोड स्थित हॉल में कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट बस्ती ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह, आनंद कुमार, डॉ. नवीन सिंह, कामना पांडेय, डॉ. प्रवेश कुमार, गरुणध्वज पांडेय, सौरभ तुलस्यान ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का पूर्वाभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी जैसी श्वास नियंत्रण तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिससे शारीरिक ऊर्जा, फेफड़ों की क्षमता एवं मानसिक संतुलन को बढ़ावा मिला। इसके साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन व भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed