फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Worker falls from platform while working, dies.

Basti News: काम के दौरान पैड से गिरा मजदूर, मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Worker falls from platform while working, dies.
मृतक अजीत की फाइल फोटो
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के गूदी गांव में मजदूरी करने गया मजदूर अनियंत्रित होकर पैड से गिर गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए परिजन झोलाछाप के पास पहुंचे, जहां हालत में सुधार होता न देख जिला अस्पताल ले गए वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अजीत (28) पुत्र रामचरन सोमवार को करीब 11 बजे गांव में ही घनश्याम के यहां मजदूरी करने गए थे। दीवार की चुनाई के लिए बनाए गए लकड़ी के पैड से सामान उठाते समय वह नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें चोटें आईं। निर्माण कार्य करा रहे मालिक और परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गूदी चौराहे स्थित झोलाछाप के पास पहुंचाया।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया और बाद में अजीत के मुंह से झाग आने लगा। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मुंडेरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीत अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिवार में पत्नी खुशबू, बेटा पुष्टम (12), पुत्री रिया (10) और बेटा वीर (6) हैं। अजीत की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि पत्नी भी साथ में मजदूरी कर रही थी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed