फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Worker dies after falling from third floor of private school.

Basti News: निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from third floor of private school.
श्रमिक की मौत पर घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व परिजन स्रोत पुलिस
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के बेइली गांव स्थित एक निजी विद्यालय में बुधवार को पेंटिंग कर रहे श्रमिक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर सुरक्षा इंतजामों के बिना काम कराने और घटना की जानकारी देर से देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र के सहारनपुर निवासी वेदप्रकाश (30) बेइली गांव स्थित निजी विद्यालय में मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर वह विद्यालय की तीसरी मंजिल पर पेंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती पहुंचने से पहले ही वेदप्रकाश ने दम तोड़ दिया। विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। वहीं, परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी करीब तीन घंटे बाद शाम छह बजे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सूर्यनारायण ने आरोप लगाया कि शाम करीब 6:30 बजे वह विद्यालय पहुंचे तो पहले वेदप्रकाश के वहां काम करने की जानकारी से ही इनकार किया गया। काफी देर बाद उन्हें बताया गया कि वेदप्रकाश को सीएचसी बहादुरपुर इलाज के लिए भेजा गया है। वहां पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जाने को कहा। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उन्हें भाई की मौत की जानकारी हुई।
परिजनों ने विद्यालय में श्रमिकों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का भी आरोप लगाया है। घटना के संबंध में विद्यालय प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने फोन रिसीव नहीं किया।


कोटश्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-श्यामकांत, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed