फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   worker death from return to delhi

दिल्ली से आए श्रमिक की मौत, मचा हड़कंप

Sun, 31 May 2020 08:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
worker death from return to delhi
दिल्ली से आए श्रमिक की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। दिल्ली से बिहार अपने घर के लिए डीसीएम पर सवार होकर निकले 55 वर्षीय शख्स की रविवार सुबह दुबौलिया थानाक्षेत्र के हरिहरपुर में मौत हो गई। रास्ते में घर पड़ने की वजह से रात के समय डीसीएम चालक रुक गया था। मौत की सूचना के बाद गांव में दहशत फैल गई। मौके पर दुबौलिया पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने डीसीएम चालक व उसके पिता राम सुभग सहित चार लोग को क्वारंटीन सेंटर भानपुर भेज दिया। हरिहरपुर गांव निवासी दीपक यादव दिल्ली में डीसीएम चलाते हैं। उनके पिता मायापुरी की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। फैक्ट्री के सामने ढाबे पर बिहार के भागलपुर निवासी अधेड़ शख्स भी काम करता था। शुक्रवार को डीसीएम पर पटना पहुंचाने के लिए सामान लोड किया गया। अधेड़ भी साथ चल दिया। शनिवार रात्रि को दीपक गाड़ी लेकर दुबौलिया थाना के हरिहरपुर अपने गांव पहुंचे। पिता को घर छोड़कर सुबह अधेड़ को बिहार भेजने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अधेड़ शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि एकाएक उसका दम घुटने लगा। थोड़ी देर छटपटाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। शक है कि कोरोना संक्रमण के कारण उसकी मौत हुई। डॉ. विनोद ने बताया कि मृत शख्स का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया गया है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed