फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Work on the day of voting, BDO served notice to secretaries

Basti News: मतदान के दिन काम, सचिवों को बीडीओ ने थमाया नोटिस

Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Work on the day of voting, BDO served notice to secretaries
गौर ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायतों में 827 मजदूरों की लगाई गई थी हाजिरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर।लोकतंत्र के महापर्व 25 मई मतदान तिथि के दिन ब्लॉक क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य करते हुए 827 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है।जबकि मतदान के दिन जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित था। बावजूद उसके मनरेगा कार्य में बड़े पैमाने पर गोलमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। अपने कर्तव्य का निर्वहन न करने पर बीडीओ ने सात सचिवों को नोटिस जारी किया है।

बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के दिन अवकाश होने के बाद भी विकास खंड के आठ ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है।जो घोर लापरवाही का प्रतीत है। मनरेगा कार्य के लिए 14- 14 दिन का मास्टर रोल भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में 827 मजदूरों की मनरेगा कार्य में हाजिरी लगा दी गई है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने सचिव प्रशांत पांडेय, आरती सिंह, श्याम प्रकाश भारती, कौशलेंद्र पाल, अवधेश राव, संजीव कुमार, कृष्णानंद शाह को अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करने के आरोप में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने यह भी बताया कि ब्लॉक में कुल 108 ग्राम पंचायत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं।उन सभी ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवकों को कड़ी हिदायत दी गई है, कि यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed