{"_id":"69fa4bc58ec60fec5800ee8b","slug":"women-were-assaulted-after-entering-a-house-over-a-land-dispute-basti-news-c-207-1-bst1006-158102-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन विवाद में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन विवाद में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित हनुमान प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही राम भरत यादव से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 3 मई को विपक्षी राम भरत यादव, उनकी पत्नी सुमन और पुत्री सत्या जबरदस्ती प्रार्थी की जमीन पर फूस की टाटी रखने लगे। उस समय घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर सभी आरोपी जबरन घर में घुस गए और अंदर मौजूद ममता, शांति व करिश्मा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके साथ ही मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना कलवारी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में एससीएसटी के तहत तीन पर प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है।