{"_id":"6ac15b8c68dc1d80c3093766","slug":"850-crore-will-be-spent-on-permanent-solution-of-waterlogging-in-atal-residential-school-basti-news-c-207-1-bst1005-168495-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में जलभराव के स्थायी समाधान पर खर्च होंगे 8.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में जलभराव के स्थायी समाधान पर खर्च होंगे 8.50 करोड़
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया के बसेवा राय स्थित अटल आवासीय विद्यालय में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब 8.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2024 से विद्यालय परिसर में पानी भरने की समस्या बनी हुई है। हाल में मनोरमा नदी से जुड़े अर्जनी नाले के ओवरफ्लो होने के बाद परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया था। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और आवासीय व्यवस्था प्रभावित हुई।
जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए 8.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलनी बाकी है। अधिकारियों के अनुसार विद्यालय का परिसर निचले क्षेत्र में है। बारिश और अर्जनी नाले का पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति बनती है।
हालांकि, 63 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। अब परिसर को जलभराव से बचाने के लिए अलग से बड़ी धनराशि खर्च की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय निर्माण से पहले जलनिकासी की स्थिति का आकलन कर स्थायी व्यवस्था की जाती तो दोबारा इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बताया कि जलनिकासी के स्थायी समाधान के लिए 8.50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस पर जल्द निर्णय लेकर काम शुरू कराया जाएगा। इसे लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी की गई है।