फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women took out a Kalash Yatra; Shatchandi Mahayajna begins.

Basti News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शतचंडी महायज्ञ शुरू

Mon, 12 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Women took out a Kalash Yatra; Shatchandi Mahayajna begins.
शहर में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं स्रोत आयोजक
बस्ती। बस्ती की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना के साथ रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक मंडल ने बताया कि इसमें 11 हजार महिलाओं ने सहभागिता की। इसी के साथ बस्ती में भव्य शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इसके मुख्य यजमान पहल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष मनीष मिश्रा हैं। दिल्ली से आए मुख्य पुरोहित आचार्य अजय पांडेय के नेतृत्व में विद्वान पुरोहितों का दल वैदिक विधि-विधान से महायज्ञ संपन्न कराएगा।
विज्ञापन

शहर के कुआनो नदी के तट पर स्थित अमहट शिव मंदिर में सुबह से ही हजारों महिलाओं की श्रद्धा उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और माता के जयघोष के बीच मनीष मिश्रा की उपस्थिति में कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा अमहट शिव मंदिर से झंडा तिराहा, शास्त्री चौक, कंपनीबाग, गांधीनगर, जीआईसी, रोडवेज, मालवीय रोड, ब्राह्मण महासभा कॉलोनी स्थित यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

आयोजक ने बताया कि यह शतचंडी महायज्ञ किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि संपूर्ण बस्ती के कल्याण का संकल्प है। मां भगवती से बस्ती की समृद्धि, विकास, सुख-शांति और प्रत्येक परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगेंगे। कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण रहा और हजारों महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। मनीषा, संध्या, प्रिया, उर्मिला, सरोज, भानमती, निर्मला, रिंकी, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शहर में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं स्रोत आयोजक

शहर में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed