फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Facilities at the SC hostel to be improved; UPSIDC to execute the work.

Basti News: एससी छात्रावास में सुधरेंगी व्यवस्थाएं, यूपी सिडको कराएगा काम

Mon, 12 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Facilities at the SC hostel to be improved; UPSIDC to execute the work.
बस्ती। एडीएम ज्ञानचंद ने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियों को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि यूपी सिडको छात्रावास में चहारदीवारी, अलमारी, आरओ व टोंटी सहित अन्य कार्य कराएगी। नौ अक्तूबर को छात्रावास के नाम पर सिर्फ कमरे, सुविधा न सुरक्षा, अव्यवस्था बेहिसाब शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें बताया था कि छात्रावास में लगा आरओ खराब है। कई जगहों पर टोंटी टूटी है। नाली क्षतिग्रस्त है। कमरों की दीवार व छत से सीलन की समस्या है। टूटी अलमारी को छात्रों द्वारा जुगाड़ से खोले व बंद किए जाने की बात बताई गई है। इतना ही नहीं, परिसर में घास-फूस भी उग आई है।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेकर एडीएम शनिवार को छात्रावास पहुंच गए। यहां पर छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। इसके बाद समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि यहां की कमियों को जल्द ही दूर कराया जाए। समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि छात्रावास में टूटी नाली की मरम्मत कराई जाएगी। टोंटियों को भी ठीक कराया जाएगा। खराब सोलर लाइट को सही कराया जाएगा। शौचालय में टूटी वॉश बेसिन, कमरों में नए पंखे सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed