फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three-day district-level athletics competition begins.

Basti News: तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

Mon, 12 Oct 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three-day district-level athletics competition begins.
स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स खेल में दौड़ लगाती ​​खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय 70वीं क्षेत्रीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज वाल्टरगंज एवं एसएचएस एंड जीआरएस इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर तथा मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। प्रतियोगिता में जनपद के चारों क्षेत्रों हर्रैया, रुधौली-भानपुर, बस्ती उत्तरी और बस्ती दक्षिणी के लगभग 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन



खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंडर-19 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रुधौली-भानपुर क्षेत्र की फरजाना खातून ने प्रथम, बस्ती दक्षिणी की आरती ने द्वितीय तथा इसी क्षेत्र की सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी के अंकुल प्रथम, आरुष राज द्वितीय तथा हर्रैया के मुरलीधर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में बस्ती उत्तरी की नंदिनी ने प्रथम, बस्ती दक्षिणी की तैय्यबा ने द्वितीय तथा हर्रैया की अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बस्ती दक्षिणी के अजीत प्रथम, बस्ती उत्तरी के मोहम्मद सैफ द्वितीय तथा हर्रैया के कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 600 मीटर बालिका दौड़ में बस्ती उत्तरी की शाइमा खातून ने प्रथम और हर्रैया की अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास का आधार हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वह खेल के माध्यम से जनपद, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। निगरानी की भूमिका प्रभाकर ओझा, सुशील कुमार चौधरी, अमित कुमार यादव, संतोष कुमार पांडेय, अजय कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार पाठक की देखरेख में की जा रही है।

विभिन्न स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका रमेश चंद्र गुप्ता, विवेक कुमार श्रीवास्तव, माता प्रसाद त्रिपाठी, राजकुमार यादव, विनय कुमार सिंह, जगन्नाथ यादव, सुभाष यादव, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार राय, हरीश सिंह और सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने निभाई। संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी एवं रमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार उपाध्याय एवं हरिराम बंसल ने अतिथियों आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार द्विवेदी, मुस्लिम खातून, योगेश शुक्ला, विद्याधर वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, रामभवन, देवेंद्र नाथ मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed