फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women reached Yogi's meeting... Crowd movement seen in the town

Basti News: योगी की सभा में पहुंचीं महिलाएं... कस्बे में भीड़ की दिखी हलचल

Wed, 22 May 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women reached Yogi's meeting... Crowd movement seen in the town
- कस्बे में कई बार बनी जाम की स्थिति, पुलिस ने किया नियंत्रण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर बाजार के जनता इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में महिलाएं भी अच्छी तादाद में पहुंचीँ। पंडाल का एक हिस्सा महिलाओं से भरा रहा। दोपहर बाद कस्बे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भीड़ की हलचल बरकरार रही। कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बनी।
मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं भी कदमताल करतीं नजरआईं। उनकी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। भीड़ सड़क से पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रही थी। उन्हें पंडाल में पार्टी कार्यकर्ता बैठने के लिए कुर्सियां देते नजर आए। सभा समाप्त होने के बाद कुछ देर के लिए कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को रास्ता खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

लुंबिनी-दुद्धी मार्ग का आवागमन भीड़ के चलते कुछ देर के लिए बाधित रहा। वाहनों से भीड़ जब रवाना हुई तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। धूप और भीषण गर्मी के बीच पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने भीड़ जुटाने के लिए मुख्यमंत्री के पहुंचने के पहले तक सक्रिय रहे। दो घंटे तक गर्मी की परवाह किए बगैर लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की सभा समाप्त होने के बाद भी लोग घरों की ओर रूख किए। अधिकांश के गले में भगवा गमछा भी देखा गया। जिसे मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान हवा में लहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed