फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women reached collectorate demanding removal of liquor contracts

Basti News: शराब ठेका हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं

Tue, 05 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women reached collectorate demanding removal of liquor contracts
बस्ती। आबादी के पास शराब का ठेका खुलने से नाराज कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसोइया गांव की महिलाएं सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि उनके घर के पास देसी शराब का ठेका खुल गया है। इसके चलते बच्चों पर असर पड़ रहा है। शराब पीने के बाद लोग आपस में अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। मांग की कि यहां से शराब की दुकान हटवा कर कहीं अन्यत्र खोला जाए। महिलाओं का कहना था कि समस्या को लेकर कप्तानगंज थाने पर शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सुशीला ने कहा कि घर में छोटे बच्चे हैं, इसलिए शराब का ठेका आबादी से दूर कर दिया जाए। इस मौके पर पिंकी देवी, अमरावती, सुमित्रा, राजकुमारी, कुसुम, सरिता, सुग्गा देवी, राजकुमार, संगीता, संवारी देवी आदि मौजूद रहींं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि जहां पर दुकान चल रही थी, वहां के मकान मालिक से लाइसेंसी का विवाद हो गया तो मकान मालिका ने उससे खाली करने के लिए कह दिया था। ऐसे में लाइसेंसी ने यहां दुकान खोला है। अब दूसरे स्थान पर भी विरोध हो रहा है। नियमानुसार कार्रवाई कर दुकान दूसरी जगह खोलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed