फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women police conducted a foot march and conveyed messages regarding safety.

Basti News: महिला पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, सुरक्षा के दिए संदेश

Mon, 12 Oct 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Women police conducted a foot march and conveyed messages regarding safety.
मिशन श​क्ति अ​भियान फेज- 06 के शुभारंभ पर पैदल मार्च में शामिल छात्राएं। स्रोत- पुलिस
बस्ती। नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति फेज- 06 का शुभारंभ हुआ। देर शाम सिविल लाइंस पुलिस चौकी पर महिला पुलिस कर्मी और महिला अधिकारी एकत्र हुईं। डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल की मौजूदगी में महिला पुलिस का पैदल मार्च निकाला गया। राजनीतिक दल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएं भी शामिल हुई।
विज्ञापन

मार्च में पुलिस विभाग के वज्र वाहन, एंबुलेंस एवं अधिकारियों के वाहन भी शामिल हुए। सायरन की गूंज में यह मार्च शहर के गांधीनगर मार्ग से होते हुए रोडवेज पहुंचा। यहां से मालवीय मार्ग होकर फिर शास्त्री चौक स्थित सिविल लाइन चौकी पर पहुंचा। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। नारी सशक्तीकरण के संदेश से भरा यह पैदल मार्च देखने के लिए लोग सड़क पर निकल आए। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा विद्यालयों की बालिकाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने महिला सुरक्षा के उपायों का विस्तार से बताया। रास्ते भर नारी सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 आदि के बारे में पंफलेट वितरित कर जागरूक किया गया। डीआईजी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सरकार और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस मौके पर एएसपी श्यामकांत, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed