Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women from self-help groups will take the self-enumeration campaign to every village.

Basti News: स्वगणना की मुहिम को गांव-गांव पहुंचाएंगी समूह की महिलाएं

Mon, 23 Nov 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Women from self-help groups will take the self-enumeration campaign to every village.
बस्ती। जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मोर्चा संभालेंगी। प्रशासन की पहल पर प्रशिक्षित दो सौ महिला समूह सदस्य घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक करेंगी। करीब एक लाख लोगों की स्वगणना कराने की जिम्मेदारी इन महिलाओं को सौंपी गई है। मोबाइल और ऑनलाइन प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के साथ ही वे लोगों को फॉर्म भरने में भी मदद करेंगी।
विज्ञापन

स्वगणना के दौरान प्रत्येक परिवार की सही और पूरी जानकारी दर्ज होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को जनगणना के उद्देश्य, स्वगणना की प्रक्रिया, फॉर्म भरने के तरीके और जरूरी जानकारियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें लोगों से संवाद करने और ऑनलाइन प्रक्रिया में सहयोग देने के तरीके भी बताए गए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रबंधक कपिन ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को स्वगणना का महत्व समझाएंगी। जिन परिवारों को मोबाइल या ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी होगी, उनकी मदद करेंगी। डीसी एनआरएलएम आशादेवी ने बताया कि करीब एक लाख लोगों की स्वगणना कराने का लक्ष्य समूह की महिलाओं को दिया गया है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। ये महिलाएं गांवों में अन्य महिलाओं को भी प्रक्रिया की जानकारी देकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

-----
एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने की तैयारी
डीसी एनआरएल के अनुसार, जिले में 18 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित हैं, जिनसे दो लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। समूहों का यह बड़ा नेटवर्क स्वगणना अभियान में अहम भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षित महिलाओं के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि गांवों में कोई भी परिवार स्वगणना से छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed