{"_id":"68eeb293dcce7bdcd30e7b22","slug":"women-and-girl-students-were-made-aware-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145841-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को समझाते रुधौली एसएचओ विजय कुमार दुबे- पुलिस
बस्ती। मिशन शक्ति टीम ने ने थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। कोतवाली क्षेत्र में पंचायत भवन रायपुरा जंगल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को अपराध से निपटने के उपाय बताए गए। महिला थाना की टीम ने ग्राम बरसांव में बहू-बेटी सम्मेलन कर पंफ्लेट वितरित किए और हेल्पलाइन नंबरों के महत्व पर जोर दिया। पुरानी बस्ती में सरदार वल्लभ भाई पटेल पब्लिक स्कूल में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों का सही उपयोग सिखाया गया।
रुधौली संवाद के अनुसार, बखरिया में चौपाल लगाकर महिलाओं को जानकारी दी गई। परशुरामपुर संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय शृंगीनारी में गुड टच-बैड टच से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। छावनी क्षेत्र में ग्राम कल्याणपुर में महिलाओं को जागरूक किया गया। लालगंज संवाद के अनुसार थाने की टीम ने रामशब्द रामानंद चौधरी इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और ग्राम बांसापार में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर पंपलेट वितरित किए।
नगर संवाद के अनुसार थाना की टीम ने ग्राम मालीटोला में पंफ्लेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों के महत्व पर प्रकाश डाला। गौर संवाद व दुबौलिया संवाद के मुताबिक, थानों की टीमों ने क्रमशः ग्राम सिकरी और ग्राम निदुरी खमउआ में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। कलवारी संवाद के अनुसार क्षेत्र में ग्राम कलवारी मुस्तहकम व पाउं में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया, जबकि कप्तानगंज संवाद के अनुसार कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में समझाया गया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार ग्राम ससना खन्ता में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर पंफ्लेट वितरित किए गए।