{"_id":"6568dbbe7821b0bdc2015d83","slug":"womans-head-broken-due-to-rivalry-condition-critical-basti-news-c-208-1-sgkp1012-14016-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रंजिश में महिला का सिर फोड़ा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रंजिश में महिला का सिर फोड़ा, हालत गंभीर
Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
लार। नगर की एक वार्ड निवासी महिला का रंजिश में कुछ लोगों ने पिटाई कर सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंची बेटी की भी पिटाई कर दी। घायलवस्था में दोनों को सीएचसी लार पहुंंचाया गया, जहां उपचार हुआ। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
लार नगर के दलित बस्ती वार्ड निवासी द्रौपदी देवी बृहस्पतिवार की शाम को घर का काम कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इसके बाद मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। यह देख बीच बचाव को दौड़ी उसकी बेटी नीतू की भी हमलावर पिटाई कर घायल कर दिया।
चीख-पुकार की आवाज सुन लोग दौड़े। यह देख आरोपी भाग निकला। परिवार के लोग घायलों को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार हुआ। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। प्रभारी एसओ अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।