{"_id":"6aa99ede5f578361f205cc89","slug":"womans-body-found-on-railway-track-three-trains-affected-basti-news-c-207-1-bst1006-166932-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, तीन ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, तीन ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
पुरानी बस्ती/वाल्टरगंज। रेलवे के बस्ती-खंड में मंगलवार सुबह ट्रैक पर करीब 70 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटवाया और करीब 6:40 बजे ट्रैक क्लियर कराया। इस दौरान तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
आरपीएफ के अनुसार, लखनऊ कंट्रोल से सुबह 6:06 बजे सूचना मिली। आरपीएफ पोस्ट बस्ती से सहायक उप निरीक्षक मन्नत 6:15 बजे रवाना हुए और 6:35 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल राजेश कुमार यादव और अभिषेक कुमार यादव की मदद से वीडियोग्राफी कराते हुए शव को ट्रैक से हटाकर 6:40 बजे रेल लाइन को क्लियर कराया गया। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर बस्ती को दी गई, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
घटना के कारण ट्रेन संख्या 22538 घटनास्थल पर करीब 43 मिनट, 15280 गोविंद नगर स्टेशन पर 45 मिनट और 04014 करीब पांच मिनट विलंबित हुई। 15280 गोविंद नगर स्टेशन पर सुबह 6:05 से 6:50 बजे तक खड़ी रही। आरपीएफ के मुताबिक संबंधित सेक्शन में ऑटो सिग्नल व्यवस्था होने के कारण ट्रैक बाधित होने का असर ट्रेन संचालन पर पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
न पहचान पत्र मिला, न यात्रा टिकट
उप निरीक्षक राधेराम राव करीब आठ बजे घटनास्थल पर पहुंचे। महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा ने मृतका की तलाशी ली, लेकिन उसके पास न तो यात्रा टिकट मिला और न ही पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज। आरपीएफ के अनुसार घटनास्थल तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं था। दोनों तरफ पानी भरा होने के कारण सड़क मार्ग से करीब चार किलोमीटर की दूरी तय कर मौके पर पहुंचना पड़ा।