फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman was being treated in medical store, operator arrested

Basti News: मेडिकल स्टोर में महिला का किया जा रहा था इलाज, संचालक गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman was being treated in medical store, operator arrested
बभनान में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते उप जिलाधिकारी गुलाबचंद।
विक्रमजोत। क्षेत्र के अवैध चिकित्सा केंद्रों की जांच के लिए अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में जांच टीम ने अमोढ़ा स्थित सीताराम मेडिकल स्टोर पर पहुंची। मेडिकल स्टोर में एक महिला को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। टीम के निर्देश पर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मरीज को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम छावनी के राम जानकी मार्ग स्थित शर्मा अस्पताल पर अल्ट्रासाउंड कक्ष की जांच करने पहुंची। वहां चिकित्सक अनुपस्थित मिले। टीम ने अल्ट्रासाउंड के वैध प्रपत्रों की जांच की। इसके बाद अमोढ़ा के पूरे हेमराज मार्ग पर स्थित यादव मेडिकल स्टोर और मां वैष्णो अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर पहुंचे। जांच की सूचना मिलते ही संचालक सेंटर बंद कर फरार हो गया। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि मेडिकल सेंटर पर एक महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजकर संचालक को पुलिस हिरासत में दे दिया गया है। बताया कि अमोढ़ा बाजार में अवैध रूप से संचालित मेडिकल सेंटर, मेडिकल स्टोर और अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत में संचालित अस्पताल, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच करने एसडीएम गुलाब चंद्र के नेतृत्व में टीम पहले हर्रैया चौराहे पर संचालित पं. श्याम सुंदर मेमोरियल अस्पताल पहुंची। वहां अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर नहीं मिले। एसडीएम ने संचालक डॉ. राकेश पांडेय को नोटिस जारी कर डॉक्टर की एक माह की उपस्थिति का ब्योरा तलब किया है। इसके बाद टीम बालाजी नर्सिंग होम पहुंची तो संचालक नर्सिंग होम बंद कर फरार हो गया था। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि जांच में सहयोग न करने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बभनान में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते उप जिलाधिकारी गुलाबचंद।

बभनान में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते उप जिलाधिकारी गुलाबचंद।

बभनान में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते उप जिलाधिकारी गुलाबचंद।

बभनान में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते उप जिलाधिकारी गुलाबचंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed