{"_id":"691f6ebd69da7abe0f07b0bb","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148093-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बुधवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चांदनी (32) पत्नी सालिकराम का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला।
पति सालिगराम ने बताया कि चांदनी उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद करीब 7-8 वर्ष पूर्व दोनों ने विवाह किया था और उनके दो बच्चे भी हैं। पति सालिकराम के अनुसार वह बुधवार को मजदूरी पर गया था और शाम को घर लौटने पर चांदनी साड़ी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटकी मिली। उसका कहना है कि उसने पत्नी को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संवाद