फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies under mysterious circumstances, father files complaint

Basti News: रहस्यमय हालात में महिला की मौत, पिता ने दी तहरीर

Mon, 01 Sep 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under mysterious circumstances, father files complaint
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव की 26 वर्षीय विवाहिता की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के रमया की रिंकी का उसके पति उमेश कुमार से शनिवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला की देर रात की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन आनन फानन उपचार के लिए सीएचसी हर्रैया पहुंचाए। चिकित्सक ने हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैली अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं गांव में दबी जुबान से महिला के फांसी लगाने से मौत होने की चर्चाएं चल रही हैं। जबकि स्वजन घर में गिरकर मौत होने बात कह रहे हैं। दिवंगत महिला के पिता ने हर्रैया थाने पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed