{"_id":"6ab57f34ddd8ca30ea08c926","slug":"woman-dies-of-electric-shock-basti-news-c-207-1-bst1027-167611-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर-फुटहिया गांव निवासी 28 वर्षीय महिला की बुधवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान बरखा पत्नी विष्णु गुप्ता के रूप में हुई है।
विष्णु गुप्ता पत्नी बरखा के साथ शहर के पुराना डाकखाना क्षेत्र स्थित किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार शाम बरखा घर में मौजूद थीं। इसी दौरान घर में लगे लोहे के चैनल में अचानक करंट उतर आया। चैनल के संपर्क में आते ही बरखा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।